भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने आज पुरी में पितृपक्ष पर समुद्र देव को प्रणाम कर पूर्वजों को नमन किया। इस संबंधी फोटो राज्यपाल ने स्वयं सोशल मीडिया पर साझा की।
राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आज पुरी में पितृपक्ष पर समुद्र देव का प्रणाम कर अपने पूर्वजों को नमन किया। सनातन धर्म में मान्यता है कि गंगाजी में प्रवाहित अस्तियां महासागर में आकर विलीन हो जाती हैं। मैंने अपने पूर्वजों को प्रणाम कर उनके मोक्ष की प्रार्थना की। महाप्रभु जगन्नाथ जी की पावन भूमि पुरी धार्मिक और पर्यटन का संगम स्थल है। यहां की मनोरम छटा हर किसी का मन मोह लेती है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
