Home / Odisha / नशे में धुत शिक्षकों और बस चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Nityananda Gond (5)

नशे में धुत शिक्षकों और बस चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

  • स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री ने कार्य के दौरान शराब न पीने की सख्त हिदायद दी

  • कहा-ड्यूटी के दौरान शराब पीना बर्दाश्त नहीं

भुवनेश्वर। ओडिशा में नशे में धुत शिक्षकों और बस चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। राज्य के स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने बुधवार को शिक्षकों और स्कूल बस चालकों को कार्य के दौरान शराब न पीने की सख्त हिदायद दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ड्यूटी के दौरान शराब पीना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री गोंड ने कहा कि शिक्षकों को शराब की लत से दूर रहना चाहिए। अगर वे इसके शिकार हो जाते हैं, तो छात्रों और शैक्षणिक समुदाय पर इसका बहुत बुरा असर होगा।। गोंड ने शैक्षणिक संस्थानों में स्वस्थ और पेशेवर माहौल बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर ऐसे मामले सामने आते हैं, तो विभाग ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

गोंड ने स्कूल बसों में यात्रा करने वाले स्कूली छात्रों की सुरक्षा पर भी जोर दिया और नशे में धुत स्कूल बस चालकों को कड़ी चेतावनी दी।

मंत्री गोंड ने कहा कि अगर कोई स्कूल बस चालक शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जब स्कूल बस चालक नशे में होते हैं, तो दुर्घटनाओं का जोखिम काफी बढ़ जाता है, जो छात्रों की सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। इसलिए उन्हें भी इस बात का ध्यान देना होगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …