Home / Odisha / भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत

भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत

  •  माताओं पुष्पों की वर्षा करते हुए जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफी गर्मजोशी के साथ लोगों ने स्वागत किया। जिस तरफ से उनका काफिला गुजर रहा था, सड़क किनारे लोगों की भीड़ उनका स्वागत कर रही थी। माताएं पुष्पों की वर्षा करते हुए उनको जन्म दिन पर अपनी शुभकामनाएं अर्पित कर रही थीं।

प्रधानमंत्री ने भी ट्विट कर इस खुशी को साझा करते हुए लिखा है कि भुवनेश्वर में मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सड़कों पर लोगों का उत्साह बारिश के बावजूद कम नहीं हो सका। महाप्रभु जगन्नाथ की धरती ओडिशा के लोगों के बीच आना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस राज्य ने हम पर भरोसा जताया है और हम ओडिशा के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …