-
रांची के अभिषेक रवि की मौत से जुड़ी कई सवाल
-
रैगिंग की शिकायत के बाद सीढ़ियों से गिरने की घटना
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्र की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान झारखंड के रांची निवासी अभिषेक रवि के रूप में हुई है, जो प्रथम वर्ष का कंप्यूटर साइंस छात्र था।
अभिषेक ने 10 सितंबर को इस निजी कॉलेज में दाखिला लिया था। सूत्रों के अनुसार, अभिषेक ने कॉलेज में रैगिंग को लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच, उसकी मौत पर रहस्य गहराता जा रहा है, क्योंकि कहा जा रहा है कि वह सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि अभिषेक के माता-पिता को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
