Home / Odisha / ओडिशा – कटक के कोरोना मरीज की मौत, नये 102 मामले

ओडिशा – कटक के कोरोना मरीज की मौत, नये 102 मामले

  • जाजपुर में 31, जगतसिहंपुर में 23, भद्रक में 21, केंद्रापड़ा में आठ, कटक में चार, खुर्दा में चार, पुरी में चार, अनुगूल में दो, बालेश्वर में दो, संबलपुर में दो, नयागढ़ में एक नये कोरोना के मरीज पाये गये

  • कुल पाजिटिव संख्या 978 हुई

  • मृतकों की संख्या पांच हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कटक के एक कोरोना मरीज की मौत हो गयी है, जबकि 102 नये मामले सामने आये हैं. राज्य में मरीजों की संख्या 978 हो चुकी है. जाजपुर में 31, जगतसिहंपुर में 23, भद्रक में 21, केंद्रापड़ा में आठ, कटक में चार, खुर्दा में चार, पुरी में चार, अनुगूल में दो, बालेश्वर में दो, संबलपुर में दो, नयागढ़ में एक नये कोरोना के मरीज पाये गये हैं.

कटक का 75 साल का कोरोना पाजिटिव व्यक्ति एम्स भुवनेश्वर में भर्ती था, जहां 17 मई को उसकी मौत हो गयी. राज्य में मृतकों की संख्या पांच हो गयी है. राज्य में अब तक 277 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 696 सक्रिय मामले हैं.

नये 102 मामलों में से 97 क्वारेंटाइन सेंटर में थे, जबकि पांच स्थानीय लोग संक्रमण की चपेट में आये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …