भुवनेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डा सदाशिव त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया एक्स पर उन्हें याद कर लिखा कि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी डॉ डा त्रिपाठी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। डॉ सदाशिव त्रिपाठी ने मानवीय मूल्यों, निःस्वार्थ समाज सेवा और राजनीति के क्षेत्र में एक अद्वितीय व्यक्तित्व के रुप में अपनी पहचान बनायी थी। ओडिशा के लोगों के प्रति उनकी प्रतिवद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
