-
सभी लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की
संबलपुर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को पश्चिमी ओडिशा के सबसे बड़े त्योहार नुआखाई के अवसर पर समलेश्वरी मंदिर के प्रांगण में पावन नवान्न (सीजन की पहली फसल) का अनुष्ठान किया। इस विशेष मौके पर मुख्यमंत्री माझी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे और नुआखाई का आनंद लेते हुए देखे गए।
बतौर मुख्यमंत्री मोहन माझी के लिए यह पहला नुआखाई उत्सव है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी, ग्रामीण विकास मंत्री रवि नारायण नायक, संबलपुर विधायक जय नारायण मिश्र और कई प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री माझी ने नुआखाई उत्सव में शामिल होने से पहले मां समलेश्वरी मंदिर में जाकर देवी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार परिवार की एकता और पश्चिमी ओडिशा का सबसे बड़ा पर्व है। मुझे मां समलेश्वरी का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला और मैं यह आशीर्वाद सभी लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।
मुख्यमंत्री माझी ने आगे कहा कि किसानों की अच्छी फसल हो और उनकी आय में कई गुना वृद्धि हो। मैं बहुत खुश हूं और सभी को नुआखाई की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
