Home / Odisha / नुआखाई पर राज्यपाल ने की खुशहाली की कामना

नुआखाई पर राज्यपाल ने की खुशहाली की कामना

  • मां समलेश्वरी से की किसानों और समाज के लिए की प्रार्थना

भुवनेश्वर। नुआखाई के पावन अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस विशेष दिन पर राज्यपाल ने किसानों की मेहनत और उनके योगदानों की सराहना की और समाज की प्रगति की कामना की।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि सभी को नुआखाई की हार्दिक बधाई! इस पवित्र दिन पर आप सभी को शुभकामनाएं। यह दिन हमारे मेहनती किसानों के अनुकरणीय कार्यों और योगदानों के लिए आभार व्यक्त करने का अवसर है। मां समलेश्वरी से प्रार्थना है कि हमारे अन्नदाताओं के साथ-साथ हमारा समाज प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए और सभी खुशहाल एवं स्वस्थ रहें।

नुआखाई, पश्चिमी ओडिशा में विशेष रूप से मनाया जाने वाला कृषि पर्व है, जो फसल की कटाई और किसानों की मेहनत को मान्यता देने के लिए आयोजित किया जाता है। इस पर्व पर परिवार और समुदाय एकत्र होकर खुशियों का आदान-प्रदान करते हैं और विशेष पकवानों का आनंद लेते हैं।

राज्यपाल की शुभकामनाओं ने इस पर्व के उत्साह को और बढ़ा दिया है, जिससे राज्य के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …