-
3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती पर रक्तदान, स्वस्थ्य व नेत्रजांच व निःशुल्क चस्मा वितरण शिविर
कटक। महाराजा अग्रसेन जयंती की उत्सव एवं नगर परिक्रमा को लेकर कटक के जावंलियापट्टी में अग्रवांशी की टीम ने बुधवार को एक बैठक की। बैठक में इस साल 3 अक्टूबर को होने वाली अग्रसेन जयंती की तैयारी हेतु रूप रेखा पर आलोचना की गई।
सर्व सम्मति से बैठक में निर्णय किया गया कि कटक के नया सड़क स्थित मारवाड़ी क्लब में अग्रसेन जयंती को धूमधाम से मनाया जायेगा। इसमें रक्तदान शिविर, स्वस्थ्य शिविर, नेत्रजांच शिविर के साथ जरुरतमंदों को निःशुल्क चस्मा वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात शाम 4 बजे से अग्रसेन महाराज की झांकी का नगर परिक्रमा किया जाएगा। इस नगर परिक्रमा में समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।
अग्रवंशी की बैठक में अध्यक्ष अभिषेक गोयनका, सचिव जीतेन बगड़िया, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल सहित श्याम गोयनका, नीरज बाजोरिया, मोहित भरालावाला, सुनील भावसिंका, यशवंत चौधरी, प्रकाश कमानी, वरुण अग्रवाल, सार्थक फोगला, अरविंद कांवटिया एवं मिथुन अग्रवाल उपस्थित थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
