Home / Odisha / पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली होने की जरुरत – राज्यपाल

पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली होने की जरुरत – राज्यपाल

  • पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

भुवनेश्वर। ओडिशा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री वाईबी खुरानिया ने आज राजभवन में राज्यपाल रघुवर दास से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल रघुवर दास ने सोशल मीडिया एक्स पर स्वयं इसकी जानकारी दी।

राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि इस दौरान मैंने पुलिस महानिदेशक वाईबी खुरानिया को इस दायित्व के लिए बधाई दी। इस दौरान मैंने सुझाव दिया कि पुलिस को जनता का विश्वास हासिल करने के लिए हर तरह से प्रयास करना चाहिए। हर फरियादी की बात सुनी जानी चाहिए और कार्रवाई में तेजी लानी चाहिए। मदद के लिए आने वाले लोगों को न्याय मिले। पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली होने की जरूरत है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …