Home / Odisha / बीजद के शासन में नवीन पटनायक के गढ़ में 100 हत्याएं

बीजद के शासन में नवीन पटनायक के गढ़ में 100 हत्याएं

  • हिंजिली निर्वाचन क्षेत्र में 24 वर्षों में हुईं हिंसाओं में सिर्फ दो मामलों में सजा

  • ओडिशा विधानसभा में मुख्यमंत्री ने किया खुलासा

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा में चौंकाने वाला खुलासा किया कि बीजद शासन के 24 वर्षों के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के हिंजिली निर्वाचन क्षेत्र में 100 हत्याएं हुईं। यह जानकारी उन्होंने भाजपा विधायक प्रद्युम्न कुमार नायक के सवाल के जवाब में दी।

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने विधानसभा में बताया कि गंजाम जिले में हिंजिली विधानसभा क्षेत्र में 100 हत्याएं हुई हैं, जिनमें 328 लोगों की गिरफ्तारी हुई। चौंकाने वाली बात यह है कि इन 100 मामलों में केवल 2 मामलों में ही आरोपियों को सजा हुई है। वहीं, 69 मामले अभी भी अदालतों में लंबित हैं, जबकि 22 मामलों में आरोपी बरी हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने गंजाम जिले में पुलिस मुठभेड़ों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंजाम जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच कम से कम 37 मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें 63 पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए और 41 अपराधियों का एनकाउंटर किया गया। हालांकि इस संबंध में बीजद की ओर से कोई टिप्पणी नहीं मिली थी।

39 सरकारी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निरोधी छापे

ओडिशा राज्य विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जानकारी दी कि पिछले दो महीनों में राज्य में 39 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ ओडिशा सतर्कता विभाग ने छापेमारी की है।

मुख्यमंत्री ने ब्रह्मगिरि से भाजपा विधायक उपासना महापात्रा के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों के पास से लगभग 49.35 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति भी जब्त की गई है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि पिछले एक साल में 115 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति जब्त की गई है। यह कार्रवाई राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …