Home / Odisha / खुर्दा में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

खुर्दा में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

  • स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

  • जिला अस्पताल में तनाव का माहौल

भुवनेश्वर। खुर्दा के चाचरा साही इलाके में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शेख साजिद के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, आज दोपहर घर लौटते समय कुछ हमलावरों ने धारदार हथियारों से साजिद पर हमला कर दिया। इस हमले में साजिद को गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल साजिद को तुरंत खुर्दा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर फैलते ही अस्पताल में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। घटना की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …