-
सेंट्रिंग के दौरान हुई घटना, एक मजदूर की हालत गंभीर
संबलपुर। संबलपुर के पुकुड़ा गांव में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर तीन मजदूरों की दम घुटने के कारण मौत हो गई। यह हादसा आज सुबह उस वक्त हुआ, जब मजदूर एक निर्माणाधीन टॉयलेट टैंक की सेंट्रिंग के लिए खोदाई कर रहे थे।
मृतकों की पहचान श्रीकांत मुंडा, भारत राणा और बसंत देहुरी के रूप में हुई है। एक अन्य मजदूर सिद्धार्थ मुंडा की हालत गंभीर है और उसे संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गाय है कि टॉयलेट टैंक चार महीने पहले बन चुका था, लेकिन सेंट्रिंग पूरी नहीं हुई थी। जब चारों मजदूर टैंक के अंदर गए, तो दम घुटने के कारण वे बेहोश हो गए। उन्हें फाशिमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया और सिद्धार्थ को इलाज के लिए संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
