Home / Odisha / ओडिशा ज्वेलर्स एसोसिएशन ने एक लाख एक हजार दान किया

ओडिशा ज्वेलर्स एसोसिएशन ने एक लाख एक हजार दान किया

कटक. ओडिशा ज्वेलर्स एसोसिएशन ने पीएम केयर फंड में एक लाख एक हजार रुपये की राशि दान की है. दान करने के लिए कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान निर्णय लिया गया कि कोरोना जैसी बीमारी से लड़ रही राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को सहायता प्रदान की जाए. इसी कड़ी में ओडिशा ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय साहू, महासचिव महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष जनक पारीक, उपाध्यक्ष हितेश सेठ ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच जिलाधिकारी भवानी शंकर चैयनी को पीएम केयर फंड के लिए एक लाख एक हजार का चेक प्रदान किया. तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ओडिशा ज्वेलर्स  एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया.

 

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …