Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने अमित रोहिदास को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने अमित रोहिदास को किया सम्मानित

  • प्रोत्साहन से नये खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी-अमित रोहिदास

भुवनेश्वर। पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य अमित रोहिदास को लोक सेवा भवन में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सम्मानित किया। उन्हें पुष्प गुच्छ और उपहार देकर मुख्यंत्री ने सम्मानित किया गया। वहीं अमित रोहिदास ने मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप पेरिस से लाए गए शुभंकर के साथ भारतीय हॉकी टीम के सभी सदस्यों की हस्ताक्षरित टी-शर्ट भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी ओलंपिक में भारत स्वर्ण पदक जीते इसके लिए ओडिशा सरकार सहयोग का हाथ बढ़ाएगी। आज ओडिशा के लिए गौरव और गौरव का दिन है।

ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य अमित रोहिदास ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के खिलाड़ियों को जिस तरह का प्रोत्साहन दे रहे हैं,  उससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किये जाने के बाद अमित ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि वह ओडिशा पहुंचकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह भी ओडिशा पहुंचकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। ओलिंपिक में मेडल आया है। 52 साल बाद ये रिकॉर्ड बना है। मुख्यमंत्री जो चार करोड़ रुपये देंगे,  उससे जूनियर खिलाड़ियों के मन में उत्साह भर जायेगा।

उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को भारतीय टीम की जर्सी दी है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को जो राशि दे रही है,  वह बहुत अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि इससे नये खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …