भुवनेश्वर। 25 वर्षों तक सत्ता में रहने के दौरान नवीन बाबू ने ओडिशा और ओडिशा के लोगों के साथ खेल खेला। ओड़िया अश्मिता की धज्जिया उड़ाई। आज ओड़िया अस्मिता के संबंध में बीजद द्वारा की जा रही आलोचना हास्यास्पद और दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दिलीप मल्लिक ने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि जब नवीन बाबू सरकार में थे, तब भी वे राज्य में अशांति और अराजकता फैला रहे थे, वे अभी भी विपक्ष में हैं तब भी प्रवक्ताओं के माध्यम से अशांति और अराजकता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मल्लिक ने कहा कि नवीन पटनायक राहुल गांधी का नकल कर रहे हैं। राहुल जो कह रहे हैं नवीन भी वही कह रहे हैं। राहुल गांधी देश में और नवीन बाबू राज्य में आंतरिक अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे ओडिशा की जनता सफल नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री 25 साल तक ओडिशा के शासन के मुखिया रहे, लेकिन उन्होंने ओड़िया नहीं सीखी। आज भी वे ओड़िया न समझते हैं न बोलते हैं। मल्लिक ने कहा कि विपक्षी नेता के रुप में नवीन बाबू विधान सभा में आने से डरते हैं क्योंकि वह ओड़िया भाषा नहीं बोल सकते।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
