Home / Odisha / राज्यपाल रघुवर दास ने मां कालीजाई की पूजा-अर्चना की

राज्यपाल रघुवर दास ने मां कालीजाई की पूजा-अर्चना की

  • राज्य व जनता की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल माननीय रघुवर दास ने आज चिल्का में कालीजाई मंदिर का दौरा किया तथा वहां देवी के दर्शन किये।

उन्होंने यह जानकारी ट्विट कर दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि चिल्का झील के पार द्वीप पर अवस्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल कालिजाई मंदिर में मां की शरण में पहुंचा तथा पूजा-अर्चना की।

पौराणिक महत्व वाला यह मंदिर श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी पूजनीय स्थान है। यहां आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
जगत जननी मां से लोगों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …