-
बांग्लादेश से अप्रवासियों की आमद की अटकलें
-
नौसेना दिवस के पूर्व भारतीय नौसेना के गश्ती जहाजों की संभावना
पुरी। पुरी समुद्र तट पर पांच जहाजों के लंगर डालने से बांग्लादेश से अप्रवासियों की आमद की अटकलें तेज हो गई हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि ये जहाज भारतीय नौसेना के गश्ती जहाज हो सकते हैं।
इन जहाजों में तीन बड़े और दो छोटे आकार के जहाज शामिल हैं, जिन्हें ब्लू फ्लैग बीच के सामने दिगबरनी से लाइट हाउस तक समुद्र में लंगर डाले देखा जा सकता है। इनके अलावा, दो नावें भी समुद्र में गश्त करती देखी जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, ये जहाज आगामी भारतीय नौसेना दिवस 04 दिसंबर के पूर्व पुरी पहुंचे हैं। दूसरी ओर खबर है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी पुरी का दौरा करने वाले हैं। इसके अलावा, वे तट का निरीक्षण करेंगे और नौसेना दिवस समारोह के संदर्भ में जिला प्रशासन के साथ बैठकें भी करेंगे। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्रशासनिक टिप्पणी नहीं जारी हुई थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
