-
चार गिरफ्तार, पांच फरार
बालेश्वर। बालेश्वर जिले के सोरो पुलिस थाना अंतर्गत बेलापुर गांव में शनिवार को संपत्ति विवाद को लेकर हुए एक खूनी संघर्ष में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, घायल लोगों की पहचान सैदा बीवी, एसके गुलाल, एसके राजेश, एसके निहामद और रजिया खातून के रूप में हुई है। उन्हें पहले सोरो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने के कारण उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना से गांव में तनाव व्याप्त है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
