-
नवीन पटनायक ने एक टीम का गठन किया
भुवनेश्वर। आंध्र प्रदेश सरकार की पोलावरम परियोजना के कारण ओडिशा के मालकानगिरि जिले के प्रभावित होने वाले इलाकों का बीजद की टीम दौरा करेगी। बीजद मुखिया नवीन पटनायक ने इसके लिए एक टीम का गठन किया है। बीजद के वरिष्ठ नेता प्रदीप माझी ने इस बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नवीन पटनायक द्वारा गठित इस टीम में अतनु सब्यसाची नायक को अध्यक्ष बनाया गया है। नायक की अध्यक्षता में इस टीम में देवी प्रसाद मिश्र, प्रदीप माझी, भृगु बक्सीपात्र और स्थानीय बीजद नेताओं को शामिल किया गया है। टीम मालकानगिरि जिले के मोटू इलाके का दौरा करेगी और पार्टी मुखिया नवीन पटनायक को रिपोर्ट सौंपेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पोलावरम परियोजना के लिए अनुदान दिया है, जिससे मालकानगिरि जिले के मोटू और पड़िया इलाका पूरी तरह से डूब जाने की संभावना है। बीजू जनता दल ने इस पर चिंता व्यक्त करती है तथा मालकानगिरि जिले के लोगों के इस नुकसान को ध्यान में रख कर इस बारे में जिले और ओडिशा के लिए लड़ाई लड़ने का फैसला किया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
