Home / Odisha / भाजपा के साथ कोई नेता भी संपर्क में नहीं – बीजद

भाजपा के साथ कोई नेता भी संपर्क में नहीं – बीजद

  • झूठी अफवाहें फैला रही है भाजपा – प्रमिला मल्लिक

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह झूठी अफवाहें फैलाकर क्षेत्रीय दल को ‘परेशान’ करने की कोशिश कर रही है। बीजद ने दावा किया कि उसके किसी भी नेता का भाजपा से संपर्क नहीं है और यह सब झूठा प्रचार है।

बीजद की वरिष्ठ नेता और विधानसभा में मुख्य सचेतक प्रमिला मल्लिक ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा हमारे पार्टी को परेशान करने की कोशिश में झूठ फैला रही है। हमारे पार्टी का कोई भी नेता भाजपा में शामिल होने का इच्छुक नहीं है। किसी बीजद नेता का भाजपा से संपर्क नहीं है।

प्रमिला मल्लिक ने कहा कि कई नेता पार्टी में वापस आ गए हैं और कई भाजपा तथा कांग्रेस के नेता भी बीजद में शामिल हुए हैं।

सुभद्रा योजना पर हमला

मल्लिक ने सुभद्रा योजना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा ने महिलाओं को इस योजना के नाम पर धोखा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि लखपति दीदी का वादा भी केवल एक झूठा दावा था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …