Home / Odisha / केवी सिंहदेव ने बारिपदा जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

केवी सिंहदेव ने बारिपदा जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

  • आगे की यात्रा के लिए दिव्य आशीर्वाद और आध्यात्मिक शक्ति की कामना की

बारिपदा। राज्य के उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री केवी सिंहदेव ने मयूरभंज जिले के बारिपदा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु के दर्शन किये और आशीर्वाद लिये। इस मौके पर उनके साथ डॉ कृष्ण चंद्र महापात्र व अन्य लोग उपस्थित थे। सिंहदेव ने बताया कि पवित्र बारिपदा जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आगे की यात्रा के लिए दिव्य आशीर्वाद और आध्यात्मिक शक्ति की कामना करता हूं। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय नेताओं, लोगों ने राज्य के उपमुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री ने मंदिर के सेवायतों के साथ बातचीत भी की तथा बैठक कुछ समय भी बिताये।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …