भुवनेश्वर। बीजद राज्यसभा सदस्य का पद त्याग कर भाजपा में शामिल होने वाली ममता मोहंता के मुद्दे को लेकर बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। मयूरभंज बीजद के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक राजकिशोर दास ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता के जाने के पीछे बड़ा सौदा हुआ है।
पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि ममता एक बड़े व्यक्तित्व की अधिकारी नहीं हैं। उन्होंने अपने समुदाय के लिए न काम किया और न ही पार्टी के लिए। दास ने आगे कहा कि 2024 के चुनाव के दौरान उनके कार्य उचित नहीं था। जिसके चलते पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी नहीं दी थी। राज्य सभा में बीजेपी की सांसदों की संख्या कम है। इसीलिए भाजपा एक के बाद एक लोगों को अपने पाले में करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। जो भी सौदा हो रहा है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
