-
प्रत्येक रक्तदाता को मिलेगा एक लाख का दुर्घटना बीमा
बालेश्वर। ब्लड बैंक में खून के अभाव के कारण शहर के विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं की तरफ से लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही लायन्स क्लब ऑफ बालेश्वर यूथ के द्वारा भी एक अनोखे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्लब की तरफ से तीन अगस्त शनिवार को सुबह 9:30 बजे बामपदा स्थित प्रीमियम हुंडई शोरूम परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में प्रत्येक रक्त दाता को एक लख रुपए दुर्घटना बीमा एवं पहले 10 दम्पत्तियों को रक्त दान करने पर दस लाख रुपए की बीमा प्रदान किया जायेगा। क्लब की तरफ से आयोजित बैठक में बालेश्वर लायंस यूथ के अध्यक्ष रंजन खंडेलवाल, सचिव सौरभ खंडेलवाल, उपाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष अंकित खंडेलवाल एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंकित पोद्दार ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर उपस्थित सभी सदस्यों को विवरणी प्रदान किया। इस दौरान क्लब के सदस्य केशव मोदी, जूही जटानिया, खुशबू खंडेलवाल, मेघा खंडेलवाल, प्रतीक उड़ानी, ऋषि गुप्ता, राधिका गुप्ता, विकास शाह, शुभम पोद्दार, शिवम मारू, नीरज सराओगी और कार्तिक शारदा प्रमुख उपस्थित थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
