
भुवनेश्वर. कोविद-19 के खिलाफ लड़ाई में पत्रकारों की भी मौत के बाद की सहायता 50 लाख रुपये किया जाए. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने शुक्रवार को यह मांग की.
उन्होंने कहा कि कोविद-19 के समय में विशेष कर लाकडाउन के समय पत्रकारों ने जिस ढंग से जान की बाजी लगाकर निर्भिकता व संवेदवशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं और लोगों तक सूचनाएं पहुंचा रहे हैं, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी.
उनके इस कार्य के कारण लोगों में जागरुकता आ पा रही है, जिससे कोरोना को रोकने में सहायता मिल रही है. उनका जीवन जोखिम में होने की बात जानकर भी राज्य सरकार ने उनकी मौत की स्थिति के बाद परिवार के लोगों को 15 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है, लेकिन अन्य कोविद योद्धाओं के लिए यह राशि 50 लाख है. ऐसे में वह मांग करते हैं कि राज्य सरकार भी इस राशि को 50 लाख रुपये करे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
