Home / Odisha / पेयजल परियोजनाओं में देरी करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई हो – वाहिनिपति
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पेयजल परियोजनाओं में देरी करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई हो – वाहिनिपति

भुवनेश्वर। कोरापुट जिले में पेयजल परियोजनाओं के पूरा होने में भारी देरी हो रही है। जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पाता है। इसके कारण जिले में लगातार डायरिया फैल रहा है। कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद वाहिनिपति ने आज प्रश्नकाल में पेय जल से संबंधित प्रश्न पर पूरक प्रश्न पूछते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों ने इन परियोजनाओं का काम लिया है, वे निर्धारित समय पर परियोजना का काम पूरा नहीं कर रही हैं.। इसलिए इस तरह की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने इन कंपनियों और उनकी निगरानी करने वाले सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …