-
नदी में नहाने के दौरान वह डूबा
जाजपुर। जाजपुर जिले के बल्लभी घाट के पास बैतरणी नदी में डूबने से एक कांवड़िये की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रशांत सामल के रूप में हुई है, जो भद्रक जिले के भंडारीपोखरी पुलिस सीमा के पुरुषोत्तमपुर इलाके का रहने वाला था।
सूत्रों के अनुसार, सामल सावन सोमवार से पहले जल उठाने के लिए बल्लभी घाट आया था। हालांकि, नदी में नहाने के दौरान वह डूब गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने सामल को बचाया और तुरंत जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) ले गए। हालांकि, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के रिश्तेदार अनिरुद्ध सामल ने कहा कि मेरा भाई (सामल) अपने दो दोस्तों के साथ बल्लभी घाट से जल उठाने आया था और उनकी योजना सावन सोमवार को अरदी शिव मंदिर जाने की थी। हालांकि, नदी से पानी लाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मैंने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
