Home / Odisha / आर संथानगोपालन ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

आर संथानगोपालन ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

भुवनेश्वर। ओडिशा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर संथानगोपालन को ओडिशा का मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। संथानगोपालन ओडिशा के सीईओ के रूप में निकुंज धल की जगह लेंगे।

अधिसूचना में कहा गया है कि भारत का चुनाव आयोग ओडिशा सरकार के परामर्श से 2001 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आर संथानगोपालन को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त करता है। यह पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक वे श्री निकुंज बिहारी धल के स्थान पर रहेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …