Home / Odisha / उषा पाढ़ी के नाम पर धोखाधड़ी का प्रयास

उषा पाढ़ी के नाम पर धोखाधड़ी का प्रयास

  • लोगों को आगाह किया, कहा साइबर जालसाजों के जाल में न फंसें

भुवनेश्वर। परिवहन विभाग के सचिव उषा पाढ़ी के नाम का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने की कोशिश करने संबंधी मामला सामना आया है। इस सिलसिले में खुद उषा पाढ़ी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है। पाढ़ी ने साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने और साइबर ठगों के जाल में न फंसने के लिए लोगों से अनुरोध किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, किसी ने व्हाट्सएप नंबर पर उषा पाढ़ी की फोटो अपलोड किया तथा उनके कुछ परिचित लोगों से पैसे मांगने की खबर सामने आयी है। इसकी जानकारी मिलते ही पाढ़ी ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने और ऐसे साइबर जालसाजों के जाल में न फंसने का अनुरोध किया।

पाढ़ी ने अपने एक्स पर एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। इस स्क्रीनशॉट में किसी बदमाश ने उसका नाम लेकर किसी से 50 हजार रुपये मांगे। इसके लिए बैंक खाता नंबर भेज दिया गया है। वह व्यक्ति यह लिख रहा है कि वह पैसे बाद में लौटा देगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …