-
नाम बदकर किया गया ओडिशा राज्य क्रीड़ा सम्मान
-
लक्ष्मी बस योजना के नाम बदलने के बाद यह दूसरा फैसला
-
मो-बस और आहार केंद्रों नाम बदलने के भी संकेत
भुवनेश्वर। ओडिशा में मोहन माझी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बीजू पटनायक खेल पुरस्कार का नाम बदलकर ओडिशा राज्य क्रीड़ा सम्मान कर दिया है।
राज्य के खेल एवं युवा सेवा विभाग ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी। यह अधिसूचना लोकेशन एक्सेसिबल मल्टी-मॉडल इनिशिएटिव (लक्ष्मी) बस सेवा का नाम बदलकर मुख्यमंत्री बस सेवा करने के एक महीने के भीतर जारी की गई है।
राज्य सरकार ने राज्य में ‘मो बस’ सेवा और आहार केंद्रों का नाम बदलने के भी संकेत दिए हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि यह पुरस्कार ओडिशा के उन खिलाड़ियों को दिया जाएगा, जिन्होंने वर्ष के दौरान किसी भी मान्यता प्राप्त खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके राज्य और भारत को गौरवान्वित किया हो।
यह पुरस्कार क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रख्यात प्रशिक्षकों, खेल पत्रकारों और खेल संगठनों को भी दिया जाता है। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि राज्य क्रीड़ा सम्मान आठ श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा। खेल और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लाइफटाइम एचिवमेंट सम्मान, जिसके तहत 3 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। खेल और खेलों में वर्ष के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान, जिसके तहत 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
