Home / Odisha / दुर्लभ सोना वेश में महाप्रभु के दर्शन से भक्त हुए भाव विभोर

दुर्लभ सोना वेश में महाप्रभु के दर्शन से भक्त हुए भाव विभोर

  • बड़दांड में भक्तों की भीड़

पुरी। पुरी में आज श्रीमंदिर के बाहर सिंहद्वार के सामने खड़े रथों पर महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र व देवी सुभद्रा ने भक्तों को राजराजेश्वर या सोना वेश में दर्शन दिये। इस दौरान लाखों की संख्या में भक्त महाप्रभु को इस वेश में देखने कि लिए पहुंचे हैं। महाप्रभु को इस वेश में दर्शन कर भक्त भाव विभोर हो रहे हैं। जय जगन्नाथ के उद्घोष से वातावरण आध्यात्मिक हो रहा था।

अपने प्रिय भगवान को इस विशेष रुप में दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रीक्षेत्र पुरी में भक्तों का आना प्रारंभ हो गया था। धीरे-धीरे पुरी का बड़दांड सड़क लोगों से पट गयी।

नौ दिनों की श्रीगुंडिचा यात्रा को समाप्त कर सिंहद्वार के सामने पहुंचने के बाद महाप्रभु ने आज इस सोनावेश में अनन्य भक्तों को दर्शन दिये।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को ‘अधरपणा’ अनुष्ठान के बाद शुक्रवार को ‘नीलाद्री बिजे’ अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …