Home / Odisha / त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में युवक को मौत के घाट उतारा

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में युवक को मौत के घाट उतारा

  • शव को नदी में फेंका

गोविन्द राठी, बालेश्वर

जिले में त्रिकोणीय प्रेम का भयानक रूप देखने को मिला है. पहले प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर सबूतों को मिटा देने के लिए शव को नदी में बहा दिया गया. घटना के बाद मृतक के घर वालों की तरफ से सहदेवखुन्टा थाना में शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान सहदेवखुन्टा पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया.

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी रोहित कुमार सेन एवं मृतक विजय कृष्णा गिरि एक ही लड़की को प्यार करते थे. इस प्रेम को लेकर दोनों के बीच पहले झगड़ा भी हुआ था. बाद में चालाकी से रोहित ने विजय को मारने की योजना बनाई. फलस्वरूप आरोपी रोहित कुमार सेन ने सहदेवखुन्टा थाना अधीन गौशाला पदा अंचल के विजय कृष्ण गिरि को इस मामले के समाधान के लिए बुलाकर अपने घर में ही उसकी हत्या कर दी एवं मृत शरीर को अपने सहयोगी कृष्ण चंद्र सेठी की सहायता से बूढ़ाबलंग नदी में फेंक दिया. अपना आरोप उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में इस्तेमाल हुए लोहे की एक छड़ी, एक बाइक एवं एक मोबाइल को आरोपी के घर बारबाटी अंचल से जप्त किया है.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …