Home / Odisha / भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 19 और 20 को

भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 19 और 20 को

  • पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे शामिल

भुवनेश्वर। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 19 और 20 को पुरी में होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इस बैठक का उद्घाटन करेंगे। बैठक पुरी के बलियापंडा स्थित एक होटल में होगी। यह जानकारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिरंची नारायण त्रिपाठी ने यहां दी।

चुनाव के बाद केंद्र में तीसरी बार और ओडिशा में पहली बार भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार यह बैठक हो रही है। 19 तारीख को सुबह 10:30 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन दोपहर 2:30 बजे होगी तथा यह 20 तारीख की शाम तक जारी रहेगी। प्रदेश के तमाम नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में 2024 के चुनाव के दौरान विधानसभा और लोकसभा संयोजक, जिला महामंत्री, अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सभी मोर्चा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, सांसद विधायक, केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।

इस बैठक में क्षेत्र प्रभारी सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर और प्रभारी लता उसेंडी मौजूद रहेंगी। इस बैठक में राजनीतिक स्थिति, मौजूदा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी और भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …