पुरी। पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने आज स्वयं गैर सेवायतों को हाथ खिंचकर रथ से उतार दिया। इस संबंध में मना किये जाने के बावजूद गैर सेवायत रथ पर चढ़े थे।
पाढ़ी ने कहा कि रथ पर गैर सेवायत को चढ़ा देख कर मैंने उन्हें उतार दिया। रथ पर कौन और क्यों चढ़ा था, इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी। उनके खिलाफ सिंहद्वार थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी से कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि किसी भी गैर सेवायत को रथ के ऊपर चढ़ना प्रतिबंधित है। ऐसी किसी घटना सामने आने के बाद कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात पहले सी कही गई थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
