-
जांच में जुटी पुलिस

पुरी. सदर थानांतर्गत शासन दामोदरपुर गांव के हाट शाही मैं आज अपराह्न हथियार से काट के एक युवक की हत्या कर दी गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. हत्या की जानकारी पाते ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हत्या में प्रयोग किये गये हथियार के साथ-साथ युवक का शव भी बरामद किया.
इसकी गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. हत्या के बार में कुछ सुराग हाथ नहीं लगा है. हत्या के कारण का भी अब तक पता नहीं चल पाया है. वाहन के नंबर की जांच के आधार पर युवक का नाम राकेश कुमार साहू बताया गया है. इसके अतिरिक्त कुछ भी जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
