Home / Odisha / आईपीएस अधिकारी आशीष कुमार सिंह का स्थानांतरण

आईपीएस अधिकारी आशीष कुमार सिंह का स्थानांतरण

  • मुख्यमंत्री की सुरक्षा से हटाकर गृह विभाग में ओएसडी के पद पर भेजा गया

भुवनेश्वर। राज्य सरकार ने आज विवादों में रहने वाले आईपीएस अधिकारी आशीष सिंह का स्थानांतरण कर दिया है। अब तक मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे इस अधिकारी को गृह विभाग के ओएसडी के पद पर भेजा गया है।

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अब आशीष कुमार सिंह, आईजीपी (सीएम सुरक्षा) को तत्काल प्रभाव से गृह विभाग के ओएसडी के पद पर स्थानांतरित किया जाता है।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशीष सिंह राज्य में आम चुनाव-2024 की शुरुआत से ही विवादों में आ गये थे। चुनाव के दौरान भाजपा ने उन पर बीजू जनता दल के लिए काम करने का आरोप लगाया था।

केवल इतना ही नहीं, उनकी छुट्टियों को लेकर सवाल खड़े हुए थे। चूंकि उन्होंने बीमारी का हवाला देकर छुट्टी ले ली थी, इसलिए चुनाव आयोग ने इस संबंध में एम्स भुवनेश्वर में उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। इसके बाद इन्होंने फिर से ड्यूटी ज्वाइन की। अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले इस अधिकारी को गृह विभाग का ओएसडी नियुक्त किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …