- पिछले 24 घंटों में हुआ 4669 नमूनों का परीक्षण
भुवनेश्वर. राज्य में और 27 कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य हो गये हैं. उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है तथा उन्हें डिसचार्ज किया जा रहा है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.
स्वस्थ हुए संक्रमितों में नौ बालेश्वर जिले के हैं, जबकि आठ भुवनेश्वर से हैं. भद्रक जिले के चार तथा गंजाम व सुंदरगढ़ जिले से 2-2 हैं. कोरापुट व केन्दुझर जिले से 1-1 है. इस कारण राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है.
इधर, राज्य में गत 24 घंटों में रिकार्ड 4669 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अभी तक राज्य में कुल 72756 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि राज्य में कुल संक्रमण के 538 मामले हैं. इसमें से तीन की मौत हो गई है, जबकि 143 स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 392 है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
