Home / Odisha / ओडिशा में 101 और कोरोना पाजिटिव मरीज मिले

ओडिशा में 101 और कोरोना पाजिटिव मरीज मिले

  • कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 538 हो गई

  • गंजाम जिला पहले स्थान पर, बालेश्वर दूसरे तथा जाजपुर तीसरे स्थान पर

भुवनेश्वर. राज्य में 101 और कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इस कारण राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 538 हो गई है. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से दी गयी है. आज बालेश्वर में 33, गंजाम में 52, जाजपुर में 7, सुंदरगढ़ में 7 तथा केंदुझर दो मरीज पाये गये हैं.

मरीजों के हिसाब से गंजाम जिला शीर्ष पर है, जबकि इसके बाद बालेश्वर तथा तीसरे स्थान पर जाजपुर जिला पहुंच गया है. गंजाम में कुल मरीजों की संख्या 210, बालेश्वर में 90, जाजपुर में 71, खुर्दा में 50, भद्रक में 31, सुंदरगढ़ में 23, अनुगूल में 15, मयूरभंज में नौ, केंद्रापड़ा में नौ, जगतसिंहपुर में पांच, पुरी में चार, केंदुझर में चार, बौध में चार, कटक में तीन, कलाहांडी में दो, झारसुगुड़ा में दो, बलांगीर में दो तथा नयागढ़, कोरापुट, ढेंकानाल तथा देवगढ़ में एक-एक मरीज पाजिटिव पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …