भुवनेश्वर। राज्य के विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने आज कहा कि आगामी एक-दो दिनों में पुरी के श्रीमंदिर के रत्न भंडार खोले जाने की तिथि के संबंध में घोषणा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में निर्णय ले लिया दया है। सरकार की ओर से इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस कारण एक-दो दिनों के अंदर तिथि की घोषणा की जाएगी। इसे लेकर सरकार की ओर से विधिवत रुप से विज्ञप्ति प्रकाशित होगी।
उन्होंने कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया में रत्न भंडार खोले जाने को लेकर जो तिथि दिखाई जा रही है, वह केवल अफवाह है। लोग इस तरह के अफवाहों से बचें।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
