Home / Odisha / ओडिशा में लाभार्थियों की पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपये होगी

ओडिशा में लाभार्थियों की पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपये होगी

  •  सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री ने की घोषणा

  • कहा- राज्य में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगता पेंशन बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू

भुवनेश्वर। ओडिशा में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार अपनी पिछली घोषणा के अनुसार राज्य में पात्र लाभार्थियों के लिए विभिन्न पेंशन बढ़ाने पर काम कर रही है। सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री नित्यानंद गोंड ने मंगलवार को कहा कि राज्य में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगता पेंशन बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गोंड के अनुसार, ऐसे लाभार्थियों की पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपये की जाएगी।

गोंड ने कहा कि तैयारियां चल रही हैं और हम देखेंगे कि कितना बजट आता है। हम इस संबंध में मंजूरी के लिए वित्त विभाग से चर्चा कर रहे हैं। छात्रवृत्ति में वृद्धि के बारे में, जिसे नहीं बढ़ाया गया है, मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निश्चित रूप से इस पर विचार करेगी और उचित निर्णय लेगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व अपने संकल्प पत्र में भत्ते की राशि को बढ़ाने के संबंध में उल्लेख किया था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …