Home / Odisha / जयंती पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने डा विधान चंद्र राय को किया याद
SPL-04-PRADHAN मन की बात में डिजिटल अरेस्ट और डिजिटल फ्राड के मुद्दे जागरुक करेंगे : धर्मेन्द्र

जयंती पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने डा विधान चंद्र राय को किया याद

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न डॉ विधान चंद्र रॉय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि डा राय की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिसे राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा बिरादरी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जो लोगों को ठीक करने, जीवन बचाने और स्वास्थ्य और कल्याण को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास करते हैं। आइए हम आज और हर दिन समाज में उनके अमूल्य योगदान का सम्मान करें और उनकी सराहना करें।

धर्मेन्द्र प्रधान ने वेंकैया नायडू को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जन्मदिन पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पूर्व उपराष्ट्रपति आदरणीय वेंकैया नायडू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। एक राजनेता, एक दिग्गज और ज्ञान के प्रकाश स्तंभ, पद्म विभूषण श्री वेंकैया नायडू ने देश की सेवा बहुत ही शानदार तरीके से की है। अपने आप में एक संस्था, जन कल्याण के प्रति उनका समर्पण और प्रतिबद्धता हममें से कई लोगों के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …