Home / Odisha / जीत पर बहुत खुश होने की जगह लोगों को दिलाना होगा न्याय – जुएल ओराम

जीत पर बहुत खुश होने की जगह लोगों को दिलाना होगा न्याय – जुएल ओराम

  • कहा – सब जानती है जनता, हमारा व्यवहार होना चाहिए सही

भुवनेश्वर। ओडिशा की जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ भारतीय जनता पार्टी को राज्य में नेतृत्व सौंपा है। हमें प्रदेश की जनता की इस अपेक्षा को पूरा करना है। हम इस जीत से बहुत अधिक खुश होने के बजाय गरीब लोगों को कैसे न्याय मिले इस पर काम करना होगा। यह बात केंद्रीय मंत्री जोएल ओराम ने कहीं।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा भुवनेश्वर के प्रदर्शनी मैदान में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार के मंत्रियों सहित सभी सांसदों और विधायकों को बधाई देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता सब जानती है। हमारा व्यवहार सही होना चाहिए। हमे मन से कार्य करना होगा। तब धारणा बदल जायेगी। हमारे पास जो जिम्मेदारी है वह कठिन है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …