-
रात करीब 11 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर जा रहे थे घर
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के जयदेव विहार फ्लाईओवर के पास एनएच-16 पर शनिवार रात को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रैफिक कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुसूदन किर्शानी के रूप में हुई है।
बताया गया है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब किर्शानी रात करीब 11 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर खंडगिरि स्थित अपने घर जा रहे थे। वह राम मंदिर चौक ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात थे।
ऐसा संदेह है कि जयदेव विहार के पास किसी भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
