Home / Odisha / धर्मेन्द्र प्रधान को जन्मदिन पर पीएम, सीएम व राज्यपाल ने दी बधाई
SPL-04-PRADHAN मन की बात में डिजिटल अरेस्ट और डिजिटल फ्राड के मुद्दे जागरुक करेंगे : धर्मेन्द्र

धर्मेन्द्र प्रधान को जन्मदिन पर पीएम, सीएम व राज्यपाल ने दी बधाई

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के जन्मदिन के अवसर पर अनेक गण्यमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री समेत अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर प्रधान को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा है कि केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों की सेवा के लिए मैं उनके दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रधान को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान जगन्नाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधान को जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, सरल, सहज व सौम्य व्यक्तित्व के धनी, वरिष्ठ नेता व कुशल संगठनकर्ता, माननीय केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ से आपके सुदीर्घ, सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास व मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी प्रधान को जन्मदिन पर बधाई दी।

राज्यपाल दास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। महाप्रभु जगन्नाथ जी से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। महाप्रभु श्री जगन्नाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …