Home / Odisha / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा दौड़ा छह से

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा दौड़ा छह से

  • पुरी में महाप्रभु की विश्वविख्यात रथयात्रा में लेंगी भाग

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 जुलाई से ओडिशा की चार दिवसीय यात्रा पर आने वाली हैं।  पुलिस कमिश्नर संजीव पंडा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह जुलाई को ओडिशा आयेंगी तथा 9 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों मे भाल लेंगी। वह भुवनेश्वर और पुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि वह 6 तारीख की शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगी। उस शाम वह जयदेव भवन में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 तारीख को पुरी जाएंगी और वह पुरी में महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होंगी। पुरी राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

वहीं 8 जुलाई को राष्ट्रपति खंडगिरि व उदयगिरि घूमने के साथ-साथ भुवनेश्वर के पास अंधारुआ में ब्रह्मकुमारियों के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। 9 जुलाई को वह जटनी स्थित नाइजर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ब्लू बूक के अनुसार उनकी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ने आखिरी बार इस साल 28 फरवरी से 2 मार्च तक राज्य का दौरा किया था और मयूरभंज, केंदुझर, गंजाम, खुर्दा और संबलपुर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने केंदुझर में धरणीधर विश्वविद्यालय में आदिवासियों पर एक राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का उद्घाटन किया, भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह और ब्रह्मपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …