Home / Odisha / लोकतन्त्र का सबसे काला अध्याय था आपातकाल – धर्मेन्द्र प्रधान
SPL-04-PRADHAN मन की बात में डिजिटल अरेस्ट और डिजिटल फ्राड के मुद्दे जागरुक करेंगे : धर्मेन्द्र

लोकतन्त्र का सबसे काला अध्याय था आपातकाल – धर्मेन्द्र प्रधान

  • आपातकाल के खिलाफ ल़डाई लड़ने वालों का नमन किया

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कांग्रेस द्वारा लगाये गये आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वालों का नमन किया है। प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 1975 में आज के ही दिन कांग्रेस ने अपनी सत्तालोलुपता और व्यक्तिगत स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए लोकतंत्र का गला घोंटकर देश को आपातकाल की आग में झोंक दिया था। आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने संविधान के साथ-साथ देश की आत्मा पर भी कुठाराघात किया था। यह हमारे लोकतन्त्र का सबसे काला अध्याय था। उन सभी राष्ट्रसेवकों को नमन करता हूं, जिन्होंने लोकतन्त्र को पुनर्स्थापित करने और संविधान की मर्यादा को बचाने के लिए कांग्रेस की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …