Home / Odisha / हिन्दी के सेवा के लिए डा भगवान त्रिपाठी सम्मानित

हिन्दी के सेवा के लिए डा भगवान त्रिपाठी सम्मानित

भुवनेश्वर। कोरापुट केन्द्रीय विश्वविद्यालय में प्रयाग हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आस्का विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व प्रिंसिपल तथा हिन्दी के विद्वान डा भगवान त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। ओड़िया की रचनाओं को हिन्दी में अनुवाद कर हिन्दी की सेवा के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों को ध्यान में रख कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उनके द्वारा लिखित रामचरित मानस और वैदेहीश विलास – एक तुलनात्मक विवेचन विषय पर प्रकाशित शोध ग्रंथ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में कोरापुट केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चक्रधर त्रिपाठी व हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …