Home / Odisha / डीजीपी ने किया गंजाम का दौरा

डीजीपी ने किया गंजाम का दौरा

  • कोरोना को लेकर तैयारियों की समीक्षा की

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर

राज्य के पुलिस महानिदेशक अभय ने आज गंजाम जिला का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने डीआईजी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर तैयारियों पर समीक्षा की. यहां के बाद उन्होंने गिरिसोला सीमा चेकपोस्ट, मैरिन थाना, गोलंथरा थाना का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाल जाना और जरूरत के हिसाब से निर्देश दिया.इस दौरान उनके साथ डीआईजी सत्यव्रत भोई, गंजाम पुलिस अक्षीक ब्रिजेश कुमार राय तथा ब्रह्मपुर पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्र भी थे.

उल्लेखनीय है कि गंजाम में प्रवासी ओड़िया लोगों के आने के कारण कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. बाहर से आने वालों को 28 दिनों तक क्वारेंटाइन में रखा जायेगा. इस दौरान क्वारेंटाइन में रखना पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होगी. कोरोना के सबसे अधिक मरीज गंजाम में ही पाये गये हैं. जिला हाट केक के रूप में उभरा है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …