भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भगवान श्रीजगन्नाथ के रत्नभंडार को खोलने के एएसआई के फैसले का स्वागत किया। श्री प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रत्नभंडार ओडिशा के लोगों व सनातनियों के भावनाओं से जुड़ा हुआ विषय है। ओडिशा के लोगों की काफी दिनों से रत्नभंडार को खोले जाने की मांग रही है। ओडिशा के लोगों के भावनाओं का सम्मान करते हुए एएसआई ने इसे खोलने का जो निर्णय लिया है, वह स्वागतयोग्य है। रत्नभंडार को खोलने के लिए विशेष कमेटी का गठन किया गया है तथा रत्नभंडार की स्थिति की भी जांच की जाएगी। रत्नभंडार खोले जाने के बाद वहां रखे गये आभूषण व इससे जुड़े अनेक रहस्यों के बारे में जानकारी मिल सकेगा, ऐसा विश्वास है। भाजपा ने हमेशा से ही ओडिया अस्मिता को महत्व दिया है। रत्नभंडार खोले जाने का निर्णय लेने के लिए एएसआई को धन्यवाद देता हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
