Home / Odisha / दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में रहने वाले ओडिशा से धर्मेन्द्र प्रधान ने की बात

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में रहने वाले ओडिशा से धर्मेन्द्र प्रधान ने की बात

  • भारत के विकास के लिए नये आइडिया देने के लिए किया आग्रह

भुवनेश्वर. केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में रहने वाले ओडिशा के लोगों के  साथ वीडियो कानफ्रेन्सिग के जरिये बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व के समय में ओडिशा के लोगों ने दक्षिण पूर्व एशिया के देशों  में नाव के जरिए व्यापार करने के लिए जाते थे. अब इस संकट की घड़ी में इन इलाकों में रहने वाले ओडिशा के लोग भारत के विकास के लिए नये आईडिया दें.

प्रधान ने दक्षिणपूर्व एशिया के देश इंडोनेशिया, सिंगापुर, विएतनाम मालेशिया, थाईलैंड व म्यामांर में रहने वाले ओडिशा के लोगों के साथ बात की.

कोरोना के मुकाबले व आर्थिक गतिविधि प्रभावित  होने के कारण बाद की आर्थिक स्थिति व दक्षिण पूर्व एशिया के देशों व विशेष कर भारत में संभावनाओं पर इसमें चर्चा की गई. इन लोगों ने कोरोनाके बाद की स्थिति में चीन के उद्योग स्थानांतरित होने की संभावना को देख कर भारत को इसका लाभ मिलने के बारे में आशा व्यक्त की.

प्रधान ने बताया कि कोरोना को भारत सरकार ने सफलता के साथ नियंत्रित किया है. वंदे भारत मिशन के जरिये भारत सरकार विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को लोटाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …